नाबालिग को हार पहनाकर मंदिर में की शादी, कई बार बनाए संबंध

0
50

इंदौर: इंदौर में 14 साल की लड़की के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने थाने में प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने मंदिर में नाबालिक की मांग भर उससे शादी कर ली और उसे पत्नी बनाकर अपने साथ रख लिया। इस दौरान कई बार संबंध भी बनाए।

पुलिस कए मुताबिक, 14 साल की नाबालिग ने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ी है। पढ़ाई छोड़ने के बाद घर एक घर में काम करने लगी थी। इस दौरान महालक्ष्मी नगर में उसकी पहचान राकेश बाथम से हुई। कुछ दिनों बाद राकेश ने नाबालिग से कहा कि उसे पसंद करता है और उससे शादी करना चाहता है। कई दिनों तक वह नाबालिग से किस तरह की बातें करता रहा।

18 नवंबर 2022 को दोनों ने बिजासन मंदिर पर मिलने का प्लान बनाया। नाबालिग वहां पहुंची तो राकेश ने उसकी मांग में सिंदूर भरपर कहा कि आज से हम पति-पत्नी है। इसके बाद वह नाबालिग के साथ अपने घर में रहने लगा। इस दौरान उसने कई बार संबंध भी बनाए। उधर, नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

28 दिसंबर को नाबालिग की मां को जानकारी मिली कि उनकी बेटी राकेश के साथ रह रही है। मां ने वहां पहुंचकर बेटी से बात की और उसे अपने साथ लेकर आई। इसके बाद उसे दादी के गांव भेज दिया गया। दो दिन तक नाबालिग को समझाया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here