पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में फिर हादसा, भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु दबे

0
18

Meerut stempede

मेरठ: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में एक बार फिर हादसा हो गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चल रही प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण की कथा में शुक्रवार दोपहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई महिलाओं और बुजुर्गो को चोट आई है। वहीं, कईयों से दबे होने की सूचना है। इससे पहले भी प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ की घटना हो चुकी है।

 

बताया जा रहा है कि मेरठ में चल रही पंडित मिश्रा की शिवपुराण की कथा का शुक्रवार को आखिरी दिन है। कथा एक बजे शुरू होनी थी, जिसे सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने के बाद भी हजारों लोग बाहर मौजूद थे, जो अंदर जाने की जल्दी करने लगे। भीड़ को देखते हुए बाउंसर्स टुकड़े-टुकड़े में लोगों को अंदर भेजने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मर्च गई। लोग एक-दूसरे को रौंदते हुए भागने लगे। इसमें कई महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग चोटिल हो गए।

हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। पुलिस औ प्रशासन ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। कथा में जिस रास्ते से भीड़ आ रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। तभी एंट्री को लेकर झगड़ा हो गया। एंट्री गेट पर बाउंसर्स ने महिलाओं को अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से धक्के आते रहे, जिससे 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

पहले भी हो चुकी है घटनाइससे पहले 2 जुलाई को हाथरस में इस तरह की घटना सामने आई थी। उस समय भी हाइवे से कथास्थल की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को बाउंसर्स ने रोका था, जिससे धक्का-मुक्की हो गई और लोग हाइवे किनारे किचड़ में कुचलते चले गए थे। इस घटना में 123 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 300 पन्नों की चार्जशीट जारी की थी, जिसमें भोले बाबा का कहीं भी नाम नहीं था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here