बेटे के सामने महिला की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

0
90

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को सरेआम गोली मार दी। घटना के समय महिला का बेटा भी उसके पास खड़ा था। घटना के बाद जैसे ही उसका बेटा बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा, तो उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- प्लेटफार्म पर सो रही पत्नी को चलती ट्रेन के आगे फेंका, बच्चों को लेकर फरार

रोहटा के सुखपाल सिंह किसान हैं। सुखपाल सिंह की पत्नी नीलम चौधरी सोमवार शाम अपने घर के बाहर गेट के पास खड़ी थीं। साथ में महिला का बेटा भोलू भी था। तभी बदमाश वहां पहुंचे और महिला से कहा, “नीलम सब ठीक है।” महिला कुछ समझ पाती, तब तक पीछे बैठे बदमाश ने महिला के सिर से सताकर उसे गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- देर रात बदमाशों ने घर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

बेटे के सामने हुई मां की हत्या से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। घटना के बाद बेटा चिल्लाता हुआ बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़ा, तो बदमाशों ने उसे भी गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले।

ये भी पढ़ें- टीचर के पीटने से आहत छात्र, कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश

पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार ने नीलम की जेठानी पर संदेह जताया है। 2014 से जेठानी के दोनों बेटे हत्या के मामले में मेरठ जेल में बंद हैं। दोनों सगे भाइयों ने मिलकर मोंटू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों सगे भाइयों के चाचा सुखपाल और चाची नीलम ने परिवार से नाता तोड़ लिया था। दोनों भतीजों के जेल से जमानत कराने के लिए भी चाचा-चाची आगे नहीं आए। इसी के चलते जेठानी यह सोचती थी कि मेरे दोनों बेटे जेल में ही रहेंगे।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here