मां नहीं बन सकी तो सास देने लगी ताने, पति चरित्र पर करने लगा शक

0
23

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक महिला ने बांझ होने के तानों से तंग आकर जान देने की कोशिश की है। महिला ने जहर खाकर छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का कहना है कि शादी के 7 साल बाद भी वह बच्चे को जन्म नहीं दे पाई, जिसके कारण उसके ससुरालवाले ताने मारते है। पति चरित्र पर शक करता है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल चोरी के शक में छात्र से बेरहमी, गैस नली और बेल्ट से पीटा

महिला ने बताया कि उसकी शादी को 7 साल हो गए है लेकिन अभी तक उसे संतान सुख नहीं मिल पाया है। इसी के चलते सास हमेशा उसे बांझ कहकर ताने मारती है। कुछ दिनों से सास घर से निकल जाने के लिए कह रही है। पति दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। डर-डर भटकने से अच्छा है कि मैं मर जाऊ। इसी कारण मैंने जहर खाकर छत से छलांग लगा दी।

ये भी पढ़ें- निगम कमिश्नर के whatsapp ग्रुप पर इंजीनियर ने शेयर की पोर्न वीडियो, नोटिस जारी

वहीं, महिला के पति का कहना है कि पत्नी के आरोप गलत हैं। पत्नी का कैरेक्टर ठीक नहीं है। मैंने उसे गांव के ही कई लोगों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा है। उसके कई लोगों से अवैध संबंध हैं। इतना सब होने के बाद भी मैं उसे बर्दाश्त कर रहा था। उसे लगा हम डरते हैं। इस कारण उसके हौसले बढ़ गए हैं। वह हमें पुलिस केस में फंसाकर जेल भिजवाना चाहती है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here