पटाखों में विस्फोट के ब्वाद धधा मकान, चार की मौत

0
47

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में आज एक मकान में जोरदार धमाका हुआ और मकान ढह गया। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग दबे हैं। जानकारी के मुताबिक़, मकान में रखी पटाखों में आग लगने के बाद ये विस्फोट हुआ है। घटना के बाद प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत होने की सूचना है।

ये भी पढ़ें- थाने में हुई SI की गोद भराई, स्टाफ बना परिवार

घटना बानमौर नगर में जैतपुर रोड की घटना है। यहां सुबह करीब 11 बजे एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ और मकान ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मकान में दीपावली के लिए पटाखों का भंडारण किया गया था। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here