बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

0
1007

इंदौर: सज चुका था मंडप, चल रही थी शादी की रस्में, ढोल-ढमाकों के साथ आई थी बरात, सेहरा सजाकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था दूल्हा लेकिन दुल्हन गायब थी। इंदौर में शादी से पहले दुल्हन के दरार होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बारात का चुकी थी, शादी के लिए सभी लोग थे लेकिन दुल्हन गायब थी। इसके बाद पूरी बरात मंडप से थाने पहुंची।

ये भी पढ़ें- 11 साल के दोस्त की हत्या – नमक में दबे 12 मजदूर

मामला चिमनबाग क्षेत्र का है। यहां एक परिवार में बेटी की शादी थी। बरात उज्जैन से आ चुकी थी। दूल्हा सेहरा सजाए अपनी दुल्हनियां को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार थे। दुल्हन मेकअप करवाने पार्लर गई थी और वहीं से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के घर नहीं लौटने पर परिजन उसे तलाशते रहे लेकिन नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी मोमोज दुकानदार की हत्या के लिए दी 2 लाख की सुपारी, आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद दूल्हा एमजी रोड थाने पहुंचा और पुलिस ने अपनी दुल्हन दिलवाने की मांग करने लगा। हालांकि इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here