इंदौर: इंदौर में फिर एक युवक की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि बारात में नाचने कि बात को लेकर उसका आरोपियों से विवाद हो गया था। इसी विवाद में आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें- पति के चांटे का पत्नी ने लिया बदला, लात-घूंसों से पीटा, ईंट मारकर किया घायल
वारदात आजाद नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर की है। पुलिस के मुताबिक़ इलाके में शादी समारोह चल रहा था। इसी समारोह में शामिल होने के लिए वनोद भी पहुंचा था। यहां बारात में नाचने को लेकर विनोद का आरोपियों से विवाद हो गया। इसी विवाद में आरोपियों ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने नर्स के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर की गाली-गलौज
वहीं, इस घटना में मनोज गंभीर रूप से घयल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।