कैंची से की पत्नी की हत्या, फिर पति ने लगा ली फांसी

0
31

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां और छोटा भाई घर लौटे तो दोनों के शव पड़े हुए थे। खून से सनी कैंची भी बहू के शव के पास मिली। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें- अफसर का बेटा बना सेक्सटॉर्शन रैकेट का सरगना, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 35 को ठगा

पुलिस ने बताया कि विभोर साहू की शादी चार महीने पहले ऋतु साहू से हुई थी। विभोर लोडिंग ऑटो में सब्जी और फुल्की बेचने का काम करता था।परिवार में मां उषा साहू और छोटा भाई साथ में रहते थे। पिता का निधन हो चुका है।

ये भी पढ़ें- बकरियों को बचाने के लिए कुत्तों पर चलवाई गोली, बाहर से बुलवाया शूटर

कुछ दिन पहले विभोर, पत्नी के साथ मां का इलाज कराने नागपुर गया था। वहां से लौटने के बाद वह एक हफ्ते से काम पर नहीं जा रहा था। पति-पत्नी में आए दिन विवाद होते रहता था। घटना के दिन सुबह से ही मां और छोटा भाई धनवंतरी नगर कथा में गए हुए थे। दंपती को भी कथा में जाना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here