इंदौर: इंदौर में नगर निगम की कचरा गाड़ी चलाने वाले शख्स ने अपने ही साढ़ू की हत्या कर दी। उसने शराब पीने से बहाने साढ़ू को अपने घर बुलाया फिर नारियल काटने वाले दराते से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद उसकी पत्नी को फोन पर शव ले जाने के लिए भी कहा। घटना पुरा इलाके की है।
ये भी पढ़ें- किन्नर जोया का पति शाहिद नाइट्रा शराब के साथ गिरफ्तार, पिस्टल भी मिली
कचरा गाड़ी चलाने वाला आरोपी दीपक कल्याण मिल परिसर में बनी झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार दोपहर उसने मूसाखेड़ी में रहने वाले अपने साढ़ू हेमंत मोरे को शराब पीने के लिए अपने घर बुलाया। जैसे ही हेमंत वहां पहुंचा, दीपक ने नारियल काटने के दराते से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- घरेलू विवाद में युवक की हत्या,पति-पत्नी आज न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद हो रहे थे अलग
हेमंत की हत्या करने के बाद दीपक ने उसकी पत्नी संगीता को फोन कर कहा कि, तुम्हारे पति को मार दिया है। यहां से उठाकर ले जाओ। संगीता अपनी बहन सविता को लेकर मौके पर पहुंची और पुलिस को सोचना दी। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो हेमंत बेहोश पड़ा था, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- नाबालिग को अपने घर बुलाती थी महिला, रिश्तेदार से करवाती थी दुष्कर्म
सविता ने पुलिस को बताया कि 18 साल पहले उसकी शादी दीपक से हुई थी। दीपक शराब पीने का आदी है। कई बार घर में विवाद होते था, इसलिए वह 1 महीने पहले दीपक को छोड़कर मां सुनीता के पास आ गई थी। बहन संगीता ने पहले दीपक के रिश्तेदार चेतन पाटिल से शादी की थी लेकिन उसे छोड़कर हेमंत से कर ली थी।