एक ही परिवार के नो लोगो ने की सामुहिक आत्महत्या,जहर पीकर दी जान।

0
29

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के सांगली में आज एक ही परिवार के 9 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है।सभी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।दरअसल घटना मिराज तालुका के म्हैसल में हुई है। सुसाइड करने वाला परिवार डॉ. माणिक यालप्पा वनमोर का बताया गया है। परिवार के सुसाइड करने की वजह अभी सामने नहीं आई है।बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने यह कदम उठाया है।आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते परिवार तनाव में था और इसी वजह से सभी ने एक साथ जहर पीकर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक,परिवार के दो घर है।दोनो घरों में शव मिले है।तीन शव एक जगह मिले, जबकि छह घर में अलग-अलग जगहों पर मिले हैं।मृतको में डॉ. माणिक येलप्पा वनमोर, अक्कताई वनमोर (मां), रेखा माणिक वनोरे (पत्नी), प्रतिमा वनमोर (बेटी), आदित्य वनमोर (बेटा) और पोपट येलप्पा वनमोर (शिक्षक), अर्चना वनमोर (पत्नी), संगीता वनमोर (बेटी), शुभम वनमोर (बेटा) शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here