पटना: बेटी के साथ छेड़खानी का किया विरोध, पड़ोसी ने मां को मारी गोली

0
68

पटना: बिहार में अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। यहां बदमाश बेखौफ और बेलाग हो गए है और इसलिए राज्य की कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल भी उठते है। ताजा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के जग्गू बीघा गांव से आया है। यहां बेटी के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने पर उसकी मां को जान से मार डाला। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के जग्गू बिगहा निवासी ललन यादव की पत्नी आशा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दो दिन पहले ललन यादव की नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही चंदन कुमार ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था, जिस मामले को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था।

बीते रात भी इसी मामले को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच एक बार फिर से नोकझोंक हुई थी और आज सुबह असामाजिक तत्वों ने लल्लन यादव के घर पर चढ़कर गोलीबारी शुरू कर दी, जिस में गोली लगने से लल्लन की पत्नी आशा देवी की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि मुख्य आरोपी चंदन कुमार फरार बताया जाता है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here