बेटे की चाह में महिला पर अत्याचार, बिना कपड़ों के राख लगवाता था पति

0
143

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटे की चाह में एक महिला को उसके पति और सास ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला की दों बेटिया है, उसे बेटा नहीं होने के कारण उस्से अजीबोगरीब अनुष्ठान करवाए गए।

घटना पुणे के पिंपरी चिचवाड थाना क्षेत्र की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का पति उसे एक बाबा द्वारा दी गई राख देता था, जिसे महिला को बिना कपड़ों के अपने शरीर पर मलना होता था। महिला को पिछले चार सालों से प्रताड़ित किया जा रहा है।

स्सुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी पति ने हाल ही में एक अन्य महिला से भी शादी की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पहली बेटी पैदा होने के बाद उसके पति ने कई बार उसके पेट पर लात मारी। इसके बाद जब उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों के अत्यावार बढ़ते गए। आरोपी पति ने महिला और उसकी दोनों बेटियों को धमकी भी दी, जिसके बाद महिला ने पति का घर छोड़ दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here