दिल्ली में पदस्थ ITBPF SI के खिलाफ दुष्कर्म का केस, मंगेतर ने लगाए आरोप

0
84

भोपाल: भोपाल के चूनाभट्टी थाने में दिल्ली में ITBPF में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के खिलाफ उसकी मंगेतर ने दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी, जिसके बाद दोनों ने परिवार की सहमति से सगाई की थी। आरोपी ने उससे भोपाल और उज्जैन में करीब एक महीने तक ज्यादती की। कुछ दिन बाद ही वह बदल गया और उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद लड़की ने चूनाभट्‌टी पुलिस थाने में मंगेतर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें- भोपाल पुलिस हुई फ़र्ज़ी पत्रकारों पर सख्त, दो पत्रकारों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार प्राइवेट नृसिंग होम में कार्यरत युवती की शिकायत पर आईटीबीपीएफ में पदस्थ आदर्श नामदेव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाए कि आदर्श ने शादी की बात करते हुए उससे करीब एक महीने तक ज्यादती की। इसके बाद वह दिल्ली लौट गया। वहां पहुंचकर उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि उसे शादी करने के लिए रुपए चाहिए। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ। उसने आदर्श को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। चार महीने तक आदर्श से शादी की हां सुनने का इंतजार करने के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

ये भी पढ़ें- मंत्रालय का whatsapp हैक कर मांग रहे थे पैसे, दो नाइजीरियन ठग गिरफ्तार

चूनाभट्‌टी पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी आदर्श के खिलाफ ज्यादती और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस संबंध में ITBPF को पत्र लिखेगी। जल्द ही पुलिस की एक टीम आदर्श की गिरफ्तारी के लिए भी जाएगी।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here