Whatsapp कॉल कर रिकॉर्ड किया न्यूड वीडियो, संबंध बनाने के लिए करने लगा ब्लैकमेल

0
59

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक ने महिला का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, फिर उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- जिसको देखा उसको उसपर हमला किया, तीन घंटे तक दहशत मचाता रहा कुत्ता

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चार महीने पहले उसके पास अनजान नंबर से एक कॉल आया था। उसने कॉल उठाया तो सामने वाले गलती से कॉल लगने की बात कहकर काट दिया। इसके बाद युवक लगातार उसे फोन करने लगा। युवक ने अपना नाम इमरान बताया। लगातार कॉल करने पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- रिवर्स लेते समय पानी में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

करीब एक महीने पहले इमरान ने महिला को वीडियो कॉल किया। महिला उससे वीडियो कॉल पर बात करने लगी। इस दौरान उसने महिला का स्क्रीनशॉट ले लिया। फोन रखने के बाद उसने महिला के whatsapp पर स्क्रीनशॉट भेजा और धमकी दी कि वह ये उसके पति को भेज देगा। यदि वह उसकी बात लेगी तो वह कुछ नहीं करेगा। इससे महिला डर गई।

ये भी पढ़ें-  जंगल में मिला युवक का शव, फंदे से बंधा था सिर, जमीन पर था शव

इसके बाद इमरान वीडियो कॉल पर न्यूड होने का दबाव बनाने लगा। वह डर की वजह से तैयार हो गई। इस दौरान आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उससे मिलने का दबाव भी बनाया। 20 दिसंबर को उसने महिला के घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण महिला ने किसी को नहीं बताया लेकिन वह लगातार मिलने का दबाव बनाने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत की है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here