इंदौर:ओमैक्स सिटी में डकैती, परिवार के साथ की मारपीट

0
44

इंदौर: शहर में एक बार फिर डकैती की वारदात हुई है। राऊ बायपास स्थित ओमैक्स सिटी में ये घटना हुई है। गुरूवार रात करीब 3:30 बजे डकैत एक घर में घुसे और घर के लोगों को बंधक बनाकर सोना, नगद पैसे और मोबाइल लूट लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें लोहे की रॉड से पीटा गया।

बताया जा रहा है कि, घर के लोगों ने जब शोर मचाया तो पड़ोस के लोग बाहर आ गए। इस दौरान डकैत वहां से भाग निकले, नहीं तो कुछ अनहोनी हो सकती थी। परिवार के लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

ख़ास बात तो ये है कि ओमैक्स सिटी के मुख्य गेट पर गार्ड होने के बावजूद डकैत अंदर घूस गए और लूटपाट की। सिटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी बंद पाई गई।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here