सागर: सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक तरफा प्यार में लड़की पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
दरअसल, शास्त्र वार्ड में रहने वाले रोहित राजपूत ने पड़ोस की ही पूनम केशरवानी को कॉलेज से लौटते समय गोली मार दी। मृतिका के भाई ने बताया कि आरोपी रोहित राजपूत कई दिनों से पूनम को पीछे पड़ा था और उसे परेशान करता था। आरोपी की मृतिका के परिजन ने पुलिस के पास शिकायत भी की थी। जिसके बाद से आरोपी रंजिश रखने लगा था। जिसके बाद आज मौका पाकर पूनम को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन – फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के अनुसार आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। आरोपी पर छेड़छाड़ का मामला पहले से ही दर्ज है। जिसका चालान पेश होना था। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के तहत उसके मकान को तोड़ा जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।