आंख के पास घुसा नुकीला सरिया, छत से गिरने से हुआ हादसा

0
21

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल में 10 साल के बच्चे के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है। बच्चे की आंख के पास से नुकीला सरिया घुस गया। इसी हालत में परिजन ऑटो से उसे 50 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां 20 मिनट की सर्जरी के बाद सरिया निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 10 साल का अनिल कॉल शुक्रवार को टीवी के छतरी का सिग्नल सेट करने के लिए छत पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरा। इसी घटना में महारक्षक आर्यन उसकी आंख के पास धंस गया। सरिया का दूसरा हिस्सा परिजन अपने हाथ में थाम कर बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे।

ऑटो से 50 किलोमीटर का सफर करने में बच्चा दर्द से छटपटा रहा था। अस्पताल में छोटा सा ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर से सरिया निकाल दिया डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को देखकर पूरे अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here