पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है। यहां एक अंडा भुर्जी का ठेला लगाने वाले ने दो भिखारियों की हत्या कर दी है। उसने भिखारियों के शरीर पर गर्म पानी डाला, उनसे मारपीट की। इस हमले में एक भिखारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने ठेले वाले पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- पलटी खाई ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो मासूम सहित पांच की मौत
जानकारी के मुताबिक़, दोनों भिखारी कूड़ा जमा कर और भीख मांगकर अपना पेट भरते थे। रात में तीन भिखारी रोज अहिल्या देवी मार्केट के पास गलियारे में बैठते थे। वहीं पास में निलेश जगताप अंडा भुर्जी का ठेला लगाता था। भिखारियों को वहां बैठा देख उसके ठेले पर ग्राहक नहीं आते थे। इसी बात से निलेश नाराज था।
ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड तस्कर के नाम से इंदौर के कॉलोनाइजर को धमकी, 15 लाख दो, नहीं तो.,…
23 मई की रात निलेश ने इन भिखारियों को वहां से हटाने के लिए उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग बेहोश हो गया, जिसके बाद उसके साथ बैठी औरत ने उसे जगाने की कोशिश की।बुजुर्ग के नहीं उठने पर आरोपी ने दोनों पर उबलता हुआ पानी फेंक दिया। इसमें दो भिखारियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें- ‘ढाका से दिल्ली जा रहा प्लेन हाईजैक!’ CISF ने मिनटों में घेरा जयपुर एयरपोर्ट का रनवे’
हत्या के बाद पुलिस ने उन्हें लावारिस समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया और घटना को नजरअंदाज कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुणे के डीएसपी डॉ. अभिनव देशमुख ने जांच के आदेश दिए, जिसमें यह सच्चाई बाहर आई। पुलिस ने निलेश जगताप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।