वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर बनाता था लड़कियों के अश्लील वीडियो, छात्र गिरफ्तार

0
64

कर्नाटक: कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक कॉलेज छात्र को लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाथरूम में हिडन कैमरा लगा दिया था, जिसकी मदद से वह नहाते हुए लड़कियों की वीडियो रिकॉर्ड करता था। उसके मोबाइल से 1200 से अधिक अश्लील वीडियो और फोटोज मिले हैं। आरोपी की पहचान शुभम एम आजाद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- दोस्ती कर नाबालिग का कराया धर्मांतरण, निकाह कर किया रेप

पुलिस ने बताया कि शुभम ने अपनी गर्लफ्रेंड की भी अर्धनग्न तस्वीरें क्लिक की थी। इसका भी आरोप उस पर लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में कुछ लड़कियों ने उसे बाथरूम में हिडन कैमरा ठीक करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद वह हॉस्टल से भाग गया था। होसाकेरेहल्ली के पास एक निजी कॉलेज में हुई यह घटना तब सामने आई जब अधिकारियों ने छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की।

ये भी पढ़ें- पत्नी की नशे की आदत से परशान था पति, हत्या कर लिए 6 टुकड़े

आरोपी छात्र पहले भी ऐसा करते हुए पकड़ा जा चुका है। तब लिखित माफी मांगने के बाद उसे छोड़ा गया था। अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज के एक प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी छात्र के मोबाइल से 1200 से अधिक वीडियो व तस्वीरें मिली हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी शुभम के पास और भी वीडियो हो सकते हैं।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here