शादी के दो महीने बाद पत्नी को दो लाख में बेचा, ख़रीदा महंगा स्मार्टफोन

0
600

ओडिशाः राजस्थान में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को बेचने का मामला सामने आया है। पत्नी को बेचकर उसने महंगा स्मार्टफोन खररीदा और खाने पर ज्यादा पैसा खर्च किया। दों महीने पहले ही दोनों ने परिवार की मर्जी से लव मैरिज की थी। 17 वर्षीय आरोपी किशोर ओडिशा के बोलांगीर जिले का रहने वाला है।

नाबालिग किशोर सोशल मीडिया के जरिए 24 साल की लड़की के संपर्क में आया था। दोनों की बातचीत बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने परिवार की राजी-मर्जी से शादी कर ली। शादी के ठीक दों महीने बाद किशेर ने आर्थिक समस्याओं का हवाला देते हुए अपनी पत्नी को साथ काम करने के लिए कहा।

उसने अपनी को अपने साथ रायपुर चलने के साथ ही ईंट-भट्टे पर काम करने के लिए कहा। इसके बाद वह अपनी पत्नी को रायपुर और झांसी के रास्ते राजस्थान ले गया। नौकरी के कुछ दिनों बाद किशोर ने अपनी पत्नी को बारां जिले के एक 55 वर्षीय व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार रूप्ये में बेच दिया।

अपनी पत्नी को बेचे पैसे उसने सबसे ज्यादा खाने पर खर्च किए और महंगा स्मार्टफोन खरीद लिया। इसके बाद वह वापस ओडिशा पहुंचा और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है। लड़की के परिजनों को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ और उन लोगों ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जब किशोर के काॅल रिकाॅर्ड चेक किए तो कहानी कुछ गड़बढ़ लगी।

पुलिस पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने लड़की को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस की टीम ल्ड़की को लेने के लिए बारां पहुंची। पुलिस को देख गांववालों ने सड़क जाम कर दी, जिसके कारण पुलिस को लड़की को वहां से निकालने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि राजस्थान पुलिस की मदद से ओडिशा पुलिस लड़की को वहां से निकालने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here