नाबालिग लड़के का किया धर्म परिवर्तन, दो बच्चों की मां से कराया निकाह

0
185

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से धर्मांतरण का संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां नाबालिग लड़के का धर्मांतरण कराकर उसका दो बच्चों की मां से निकाह करा दिया गया। मामले की जानकारी होने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने थाने पर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लिटरबिन में मिले दो नवजातों के शव

मामला काकादेव का है। यहां रहने वाली महिला ने बताया कि उसका 16 साल का बेटा एक मुस्लिम महिला के संपर्क में आ गया। महिला दो बच्चों की मां है और उसका पति से तलाक हो चुका है। महिला के संपर्क में आने के बाद ही लड़के की गतिविधियां संदिग्ध होने लगी। वह नमाज पढ़ने लगा और मुस्लिमों की तरह की कपड़े पहने लगा।

ये भी पढ़ें- गुटखा थूकने से बिगड़ा बस का बैलेंस, चार यात्रियों की मौत

आरोप है कि रविवार को ही महिला ने जाजमऊ ले जाकर किशोर का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसके बाद मोहम्मद हनीफ की बेटी सिमरन से उसका निकाह करा दिया गया। सिमरन के दो बच्‍चे भी हैं। जब इसकी जानकारी बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद को लगी तो उन्होंने थाने पर जाकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें-  Audio Bulletin: कांग्रेस विधायक के नशेड़ी बेटे की करतूत – रतलाम में फिर चले पत्थर

इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला की तलाश में पुलिस ने देर रात कई घरों में दबिश भी दी लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। उधर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here