चोरी करने का शक करती थी बुजुर्ग महिला, युवक ने कर दी हत्या

0
64

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक युवक ने बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला उसपर चोरी करने का शक करती थी। इसी के चलते युवक ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। पहले उसका मुंह दबाया, फिर ब्लेड से तबतक गला काटता रहा, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। इस मामले में अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजनांदगांव का है।

ये भी पढ़ें- कथा कराने आए पंडित से मारपीट, काटकर अलग किया आधा कान

जानकारी के मुताबिक़, 70 साल की बुजुर्ग महिला की लाश घर के बाहर पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने देखा तो उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशाँ थे और पूरे शारीर से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 25 की मौत

गांव के लोगों से पूछताछ के दौरान रोशन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। रोशन ने बताया कि कुछ समय पहले महिला के घर चोरी हुई थी। वो उस चोरी के लिए मुझ पर शक करती थी। सब जगह इसने मुझे बदनाम कर दिया कि मैं चोर हूं। मगर मैंने ऐसा नहीं किया था। इसलिए 27 सितंबर की रात को मैं उसके घर पर गया और पहले तो मैंने महिला का मुंह दबाया। फिर ब्लेड से तब तक गला काटा,जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

ये भी पढ़ें- रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, दो युवक और 6 लड़कियां पकड़ाई

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि महिला घर पर अकेले रहती थी। उसके पति की मौत हो चुकी है। जबकि शादी के बास उसकी लड़कियों अपने ससुराल में रहती हैं। पुलिस ने शनिवार को पूरे मामला का खुलासा किया है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here