रोड क्रॉस कर रहा था मासूम, पिकअप ने कुचला

0
35

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार पिकअप में 6 साल के मासूम को रौंद दिया। बच्चा अपने घर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था, तभी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पहले पिकअप का अगला पहिया बच्चे पर चढ़ा। फिर पिछला पहिया उसे कुछ चलता हुआ निकल गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आयाहै। आसपास के लोग बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वीडियो में एक तिराहा दिख रहा है। पास में एक दुकान है, जिसमें एक युवक बाहर काम कर रहा है। सड़क के एक तरफ से दो बच्चे निकलते हैं। आगे चल रहा बच्चा बकरी चराते हुए सड़क को क्रॉस करता है। उसके पीछे 6 साल का साद भी चल पड़ता है। साद अपने दोस्त के साथ दौड़कर रोड को क्रॉस करने की कोशिश करता है, तभी पीछे से एक पिकअप आती है।

साद गाड़ी को देख नहीं पाता और पिकअप उसे रौंद डालता है। पिकअप की टक्कर लगने से साद गिर पड़ता है, तब तक पिछला पहिया साद पर चढ़ते हुए आगे बढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।’

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here