कुक्षी में ढही मकान की दीवार तीन मजदूरों की मौत

0
72

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया है। कुक्षी में एक मकान की दीवार ढह गई, जिसके कारण पास ही में काम कर रहे 7 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई है जबकि 4 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना धार जिले के कुक्षी के कचहरी चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुई है। पुलिस ने बताया कि कचहरी चौक के पास एक मकान बन रहा था, जिसमें खुदाई का काम किया जा रहा ता। इस दौरान पास के पुराने मकान की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में सात मजदूर दब गए थे।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस के पहुंचने तक 3 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि चार गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here