अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 25 की मौत

0
24

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, दो युवक और 6 लड़कियां पकड़ाई

मिली जानकारी के अनुसार, कोरथा गांव निवासी एक मुंडन संस्कार में फतेहपुर गए थे। यहां से लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और तालाब में जा गिरी। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी से बाहर निकाली जा सकी लेकिन तबतक लोगों की जान जा चुकी थी।

ये भी पढ़ें-  BJYM नेता के घर जश्न में फायरिंग, दो को लगी गोली

मौके पर पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 लोग सवार थे। 26 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं और रेस्क्यू अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें- रामलीला मैदान में मेले में हादसा, झूला टूटने से दो बच्चे सहित चार घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घाटमपुर सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया और उनके परिजनों के लिए राहत कोष से मदद दिए जाने की घोषणा की। पीएम राहत कोष से हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजन को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर ट्रैक्टर-ट्राली हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्ति करते हुए हादसे में घायल हुए लोगों के उचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here