ज्वेलरी एग्जीबिशन से गायब हुई सोने की दो अंगूठी, CCTV में कैद महिला चोर

0
58

इंदौर: इंदौर की फाइव स्टार होटल में बड़ी चोरी हुई है। होटल में लगी ज्वेलरी प्रदर्शनी सेल में खरीदारी करने दो महिलाएं पहुंची। दोनों ने सेल्समैन को बातों में उलझाकर डायमंड रिंग चुरा ली। बाद में अंगूठी नहीं मिलने पर सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, जिसमें महिलाएं वारदात करती दिखी।फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल को बोनट पर लटका कर ले गया कार चालक, साथी ने पीछा कर रोका

पुलिस ने बताया कि मेरियट होटल में ज्वेलरी प्रदर्शनी सेल लगी है। इस सेल में यश कुमार ने भी स्टॉल लगाया है। शनिवार को यहां महिला ज्वेलरी देखने पहुंची थी। इस दौरान उसने दो से तीन कांउटर पर ज्वेलरी देखी थी जब सेल्समैन अपने कामों में लगे थे तो महिला ने नजर चुराकर दो सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। इनमें डायमंड भी लगे हुए थे।

ये भी पढ़ें- ‘मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो’, बयान देकर फंसे पूर्व मंत्री पटेरिया, FIR दर्ज

दोनों अंगूठियों की कीमत पांच लाख से ज्यादा बताई जा रही है। महिलाओं के जाने के बाद जब उन्हें अंगूठी गायब दिखी तो उन्होंने CCTV फुटेज चेक किए, जिसमें महिलाएं चोरी करती दिखी। इसके बाद यश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले में सीसीटीवी के आधार पर आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here