ग्रुप एडमिन पद से हटाया तो सौतेले भाइयों ने किया जानलेवा हमला,केस दर्ज।

0
58

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में सौतेले भाइयों ने अपने ही भाई पर महज इस बात को लेकर जानलेवा हमला कर दिया,क्योंकि वह व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था और उसने इन्हे ग्रुप से हटा दिया था। इस दौरान बीच बचाव करने वाले फरियादी के बड़े भाई को भी उन्होंने बुरी तरह घायल कर दिया है।मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल खजराना क्षेत्र के पटेल नगर में रहने वाले 36 वर्षीय शादाब खान और उसके बड़े भाई शरीक खान को को उनके ही सौतेले भाइयों शाहरुख,शोएब और साहिल ने दरगाह मैदान पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। दरअसल यह सभी आरोपित फरियादी पक्ष से इस बात से नाराज थे क्योंकि उसने उन्हे ग्रुप एडमिन होने के नाते ग्रुप से रिमूव कर दिया था।इधर पुलिस भी इस पूरे मामले को लेकर हैरान है। क्योंकि महज व्हाट्सएप ग्रुप से हटाए जाने के विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया। चर्चा में खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने कहा की आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here