दिल्ली जाने की बात को लेकर पति से हुआ झगडा, ढाई साल के मासूम को पटक-पटककर पीटा

0
130

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का गुस्सा ढाई साल के मासूम पर उतर गया। पति से विवाद होने पर पत्नी ने अपने बच्चे को बेरहमी से पीटा। बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई।

ये भी पढ़ें- 5.50 लाख में मासूम को बेचा,, रुपयों से खरीदा फ्रीज, एलईडी, वॉशिंग मशीन

पुलिस ने बताया कि VIDEO में ढाई साल के मासूम को बेरहमी से पीट रही महिला सरोज अलीगढ़ रोड की रहने वाली है। आरोपी महिला का पति बंटी दिल्ली में दुकान करता है। हाल ही में वह अपने घर आया हुआ था। सोमवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच महिला ने झाड़ू उठाई और ढाई साल के मासूम की पिटाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- दिनदहाड़े वारदात, 20 लाख के जेवर और 60 हजार नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

महिला बच्चे को उठाकर इधर-उधर पटकती रही। पिटाई के दौरान बच्चा जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। महिला की सास ने दी भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पति की रिपोर्ट पर पुलिस महिला को थाने ले आई और उससे पूछताछ कर रही है। महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बच्चा 6 साल का है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here