शराब पीकर सो रही थी पत्नी, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

0
32

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी शराब पीकर सो रही थी। इसी बात पर उसने झगड़ा किया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी पर कुल्हाड़ी से कई बार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें – विदेशी नागरिक बन लगाई लाखों की चपत, गिफ्ट भेजने के नाम पर फंसाया

पुलिस ने बताया कि सियाराम सारथी अपनी पत्नी नेहा के साथ रहता था। नेहा उसकी तीसरी पत्नी थी। दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। वह खेती किसानी कर परिवार का खर्च चलाता था।

बीते दिन सियाराम चावल लेने बाहर गया था। इस दौरान नेहा कहीं से शराब पीकर आई और घर आकर सो गई। इस दौरान सियाराम भी घर पहुंचा। उसने नेहा को उठाया लेकिन वह नहीं उठी तो कहा कि इतनी क्यों पी ली। इसके बाद वह नेहा से झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई बार वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

ये भी पढ़ें – मायके से आने को तैयार नहीं थी पत्नी, ससुराल पहुंचकर पति ने जमकर मचाया उत्पात

घटना के समय नेहा की भतीजी घर पर ही थी। आवाज सुनकर वह कमरे में पहुंचे तो नेहा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पत्नी पर वार कर सियाराम घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद लौटा और नेहा को तड़पता हुआ देख उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति ही नहीं पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here