‘बंदूक की नोंक पर पुलिसकर्मी ने किया रेप’, सुसाइड नोट लिखकर महिला ने की ख़ुदकुशी

0
87

मुंबई: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में एक महिला के ख़ुदकुशी करने से हड़कंप मच गया है। दरअसल यहां एक शादीशुदा महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि, एक पुलिसकर्मी ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़ित महिला ने जिस पुलिसकर्मी पर रेप करने का आरोप लगाया है, उसका नाम हरिभाउ कोलेकर है। हरिभाउ महाराष्ट्र पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। पुलिसकर्मी के कारण महिला की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

स्मानाबाद पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल हरिभाउ को हिरासत में ले लिया है। इस वक्त आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उस्मानाबाद के हनुमान चौक इलाके में एक महिला ने खुदकुशी कर ली है।. मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें एक पुलिस हेड कांस्टेबल पर उसका रेप करने का आरोप लगाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीम महिला के आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।आरोपी हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here