भरतपुर: कैमरे में कैद लाइव हत्या, डॉक्टर दंपत्ति को बीच सड़क पर मारी गोली

0
969

जयपुर: राजस्थान में बदमाशों के बुलंद हौंसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक डॉक्टर दंपत्ति को बीच सड़क पर गोली मार दी। मामला भरतपुर का है। यहां दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपत्ति को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मार दी। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब डॉक्टर दंपति कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे।

वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस लाइव मर्डर का वीडियो भी सामने आया है। मृतक चिकित्सक दंपति की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई है। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि डॉक्टर दंपति अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। रास्ते में हथियारों से लैस दो बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया और पति-पत्नी दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों फरार हो गए. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डॉक्टर सुमित गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here