मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए महिला ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

0
194

भोपाल: भोपाल नगर निगम की एक महिला बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। महिला बाबु ने मृत्यु प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त की टीम ने गांधी नगर वार्ड में छापा मारकर नगर निगम महिला को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि भोपाल के लोकायुक्त की टीम ने गांधी नगर वार्ड में छापामार कार्यवाही करते हुए एक नगर निगम की महिला क्लर्क जीशान जैदी को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फरियादी नूर मोहम्मद ने इस मामले में शिकायत की थी कि एक साल पहले ट्रैन से काटने के कारण उनके बेटे की मौत हो गई थी।

वह उसी के कंपसेशन की रकम के लिए मैडम के पास गया था लेकिन एक साल से उसका काम नहीं हो रहा है। मैडम रिश्वत में 10 हजार रूपये की मांग कर थीं। इसके बाद कंपसेशन की रकम आने पर कुछ हिस्सा मांग रही थी। इस शिकायत के आधार पर ही लोकायुक्त की टटीम ने तैयारी कर रखी थी और जैसे ही फरियादी वहां पहुंचा टीम ने दबिश देकर महिला बाबु को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here