लोडिंग ऑटो रिक्शा की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान हुई मौत।

0
155

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो रिक्शा चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना के बाद गंभीर हालत में उमराव सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घटना के बाद चालक अपनी लोडिंग ऑटो छोड़कर फरार हो गया।

मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ नौकरी से घर लौटते वक्त उमराव सिंह को तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भीषण था म्रतक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उमराव सिंह की मौत हो गई ।घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर आरोपी लोडिंग चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था।फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मृतक उमराव सिंह गार्डन माली का काम करता था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here