दुष्कर्मी मिर्ची बाबा गिरफ्तार, महिला ने लगाए थे आरोप

0
658

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पुलिस ने मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया है। बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने महिला को संतान प्राप्ति का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा दे रहा था। अब भोपाल और ग्वालियर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर इसे गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- Audio Bulletin: करंट लगने से कावड़िए की मौत – दो ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी

दरअसल, भोपाल में एक महिला ने थाने में बाबा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि शादी के बाद महिला को संतान नहीं’ हो रही थी। इस पर वह बाबा से मिली थी। बाबा ने उसे अपने घर बुलाया और कोई दवा दी। दवा देने के बाद बाबा ने उसे ऊपर के कमरे में जाकर आराम करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें-  डीजे की धुन पर नाच रहे थे कावड़िए, गाड़ी में करंट फैलने से एक की मौत

महिला जब कमरे में आराम कर रही थी, तभी बाबा भी मौका पाकर वहां पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद बाबा ने महिला को मुंह बंद रखने की धमकी दी। उसने इस बारे में किसी को भी बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला जैसे-तैसे बाबा के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची तो उसके खिलाफ शिकायत की।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here