बेडरूम में न्यूड वीडियो कॉल पर लड़कियों से बात करता था पति, पत्नी को कहता था आइटम

0
66

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक महिला अपनी पति की अय्याशियों से इस कदर तंग आ चुकी है कि उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसका पति न्यूड होकर वीडियो कॉल पर दूसरी लड़कियों से बात करता है। वह हमेशा दूसरी लड़कियों से संबंध बनाने की तांक में रहता है। महिला के टोकने पर उसके साथ मारपीट करता है। उसने पति पे गर्भपात कराने के भी आरोप लगाए है।

ये भी पढ़ें- युवती से छेड़छड पर पब में निकले चाकू, युवती ने पुलिस से की झूमाझटकी

रायपुर की महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2012 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। वह दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने की ताक में रहता था। उसे आइटम कहता था। भद्दे कमेंट किया करता था। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

महिला ने कहा, शादी के बाद से ही पति मेरे रंग रूप और बनावट पर कहते थे कि तेरी शक्ल काम वाली बाई जैसे है और तू किन्नर की तरह दिखती है, मैंने अपने पिता की बातों पर आकर तेरे साथ शादी कर ली। वरना मैं कभी भी तुम से शादी नहीं करता।

ये भी पढ़ें- हरी-हर मिलन की सवारी में आतिशबाजी से घर में लगी आग, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

युवती का दावा है कि उसके पति ने शादी में मिले गहनों को बेचा और उन रुपयों को शराब पीकर उड़ाया। गोवा में जाकर विदेशी महिलाओं के साथ अश्लीलतस्वीरें खिंचवाईं, और मुझे दिखाई। वह सोशल मीडिया पर कई लड़कियों से अश्लील चैट किया करता था। बेडरूम से निर्वस्त्र होकर दूसरी लड़कियों से वीडियो कॉल पर बातें करता था। ये सब करता देख पत्नी जब उसे टोकती तो वो उसके बाल खींचकर पिटाई करता था।

युवती ने बताया कि वो दो बेटियों की मां है। इस बात का ताना हमेशा ससुराल में सुनने को मिलता था। पहली बेटी के जन्म के बाद दूसरी बार मां बनी तो लिंग जांच करवाकर उसका गर्भपात कराया। तीसरी बार युवती ने बेटी को ही जन्म दिया। चौथीं बार मां बनी तो भी घर वालों ने उसका गर्भपात कराया। इसे लेकर कई दिनों से विवाद जारी था जो अब थाने तक जा पहुंचा।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here