पति की मौत के 30 दिन बाद पत्नी ने भी लगाई फांसी, बिजली गिरने से गई थी जान

0
64

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह अपने पति की मौत के बाद तनाव में रहने लगी थी। पति की मौत के 30 दिन बाद ही उसने भी अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली। दंपत्ति के दो बच्चे है। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए है। महिला के पति की 30 दिन पहले बिजली गिरने से मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- सीट के नीछे छिपकर लाया था सोने के बिस्किट, इंदौर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

पंधाना के केवलराम पटेल 11 जून को खेत में अरबी की फसल खुदवा रहे थे। इस दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत से ऊषाबाई को गहरा सदमा लगा था। उसने परिवार से बातचीत करना बंद कर दिया था। वह तनाव में गुमसुम रहने लगी थी। शनिवार रात घर में जब सब लोग सो रहे थे। इसी दौरान ऊषाबाई ने फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें- कंगारू कोर्ट का आदेश, हत्या के आरोपी को ज़िंदा जलाया

सुबह बच्चे उसे जगाने गए, तब वह फंदे पर मिली। केवलराम और उसकी पत्नी ऊषाबाई संयुक्त परिवार में रहते थे। दंपती के दो बच्चे हैं। बेटी वैष्णवी 14 साल की है, वहीं बेटा देवांश 12 साल का है। अब दोनों बच्चे अनाथ हो गए है।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here