मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो सराफा व्यापारियों को किया गिरफ्तार, पांच करोड़ की ठगी का आरोप

0
63

इंदौर: मुंबई के व्यापारी के साथ हुई पांच करोड़ की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इंदौर के दो सराफा व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने व्यापारियों के घर दबिश देकर बड़ी मात्रा में सोना भी जब्त किया है। पुलिस दोनों को अपने साथ मुंबई लेकर रवा हो गई है।

ये भी पढ़ें- लोन, बिजली, जॉब… कई तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैकर्स, इन मैसेज से रहें सावधान

जानकारी के मुताबिक़, मुंबई के लोकमान्य नगर थाने में एक सराफा व्यापारी ने अपने साथ हुई पांच करोड़ की ठगी का मामला दर्ज करवाया था। इसी की जांच करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच इंदौर पहुंची और स्वर्ण बाग़ कॉलोनी में डिवाइन ज्वेलर्स के संचालक सुरेश सोनी और इलिपदिलीप सोनी के घर देश दी। यहां से क्राइम ब्रांच ने तीन किलो सोना जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here