नहर किनारे पड़ा मिला नवजात, ठंड में अकड़ गया शारीर

0
50

धार: मध्यप्रदेश में नवजातों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में धार में सड़क किनारे एक नवजात पड़ा मिला। रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही किशोरी ने बच्चे और उठाया और आसपास के लोगों को सूचना दी गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, बच्चे की हालत में सुधार है।

ये भी पढ़ें- बस कंडक्टर से गाली-गल्पुज कर धमका रहा था ASI, DSP को भी कहे अपशब्द

जानकारी के मुताबिक़, लाबरिया गांव में सुबह-सुबह बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। इस दौरान एक किशोरी वहां से निकल रही थी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वह पहुंची तो देखा कि, बच्चा खेत में पड़ा हुआ है। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। लोग मौके पर जमा हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी।

ये भी पढ़ें- लोगों की भीड़ को रौंदते हुए निकल गई बोलेरो, नशे में था ड्राइवर

तेज ठंड में नाहर किनारे पड़े होने से नवजात का शारीर अकड़ चुका था। बच्चा यदि ज्यादा समय तक नहर किनारे रहता तो दिक्कत हो सकती थी। लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है। बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ है।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here