हैकर्स का शिकार बने विनोद कांबली, KYC के नाम पर उड़ाए करीब डेढ़ लाख रुपये

0
170

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी हैकर्स का शिकार बन गए हैं। एक साइबर क्रिमिनल ने KYC के नाम पर उनके अकाउंट से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए। घटना 3 दिसंबर का है। कांबली ने बांद्रा पुलिस से संपर्क कर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ट्रांजेक्शन को तत्काल कैंसिल करा दिया।

ये भी पढ़ें- इंदौर के पहले कमिश्नर बने हरिनारायण चारी मिश्रा, मकरंद देऊस्कर को मिली भोपाल की जिम्मेदारी

दरअसल, कांबली को एक युवक ने फोन कर खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कांबली से KYC अपडेट करने के लिए कहा। इसके लिए युवक ने कांबली से लैपटॉप पर ‘Any Desk’ एप्लिकेशन डाउनलोड कराया। फिर कांबली से रिमोट एक्सेस ले लिया। इस दौरान कांबली ने उससे OTP भी शेयर कर दिया।

ये भी पढ़ें- सेज यूनिवर्सिटी और अग्रवाल कंस्ट्रक्शन पर IT का छापा, भोपाल- इंदौर के करीब 10 ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

कांबली ने शिकायत में बताया कि वे मोबाइल पर जालसाज से कनेक्ट भी थे। बातचीत के दौरान ही उनके बैंक अकाउंट से कई ट्रांजेक्शन हुए। उन्हें जैसे ही महसूस हुआ कि कॉल करने वाला फर्जी है तो उन्होंने कॉल डिस्कनेक्ट किया और अपने सीए, बैंक अधिकारियों और पुलिस से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अकाउंट की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here