सहकारी बैंक का सुपरवाइजर निकला करोड़पति, EOW की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे

0
135

 

आगर। आगर जिले में कोऑपरेटिव बैंक शाखा शुजालपुर मंडी के सुपरवाइजर शंकरलाल शर्मा के घर पर EOW ने छापेमार कार्रवाई की है। EOW की कार्रवाई में सुपरवाइजर की करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई है। सुपरवाइजर शर्मा करोड़पति धन कुबेर निकला। मामला कानड़ के जिला सहकारी बैंक है। जहां बैंक के सुपरवाइजर शंकरलाल शर्मा के ठिकानों पर EOW ने छापेमार कार्रवाई की।प्रारंभिक तौर पर 3 करोड़ 70 लाख की संपत्ति उजागर हुई है।

शंकरलाल शर्मा के पास 1 करोड़ का एक मकान, 50 लाख का एक मकान, 10 लाख की गाड़ियां, 2 करोड़ की कृषि भूमि, 10 लाख की दुकान मिली है।सर्वे टीम द्वारा बैंक लॉकर्स और मशीनरी की दुकान में अभी सर्वे का कार्य जारी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here