इंदौर-भोपाल में मानव तस्करों का सबसे बड़ा नेटवर्क, देह व्यापार के लिए टूरिस्ट वीजा पर आती है विदेशी लड़कियां

0
344

इंदौर। इंदौर के हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भोपाल कनेक्शन सामने आया है। बांग्लादेश की लड़कियों की तस्करी करने वाले आरोपी मुनीर ने कई राज उगले है। गुरुवार को विजय नगर पुलिस ने मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था। इस देह व्यापार की कड़ी में भोपाल से भी लिंक जुड़ रहा है। भोपाल में ही टूरिस्ट विजा पर विदेशों से लड़कियां आ रही है। हर महीने करीब 55 लड़कियां विदेशों से भोपाल आती है। शुक्रवार, शनिवार को भोपाल में टूरिस्ट वीजा पर सबसे ज्यादा विदेशी लड़कियों के आने की बात सामने आ रही है।

मध्यप्रदेश देह व्यापार का गढ़ बनता जा रहा है। इंदौर में देह व्यापार के लिए लाइ गई बांग्लादेशी लड़कियों के तस्कर मुनीर को गुरुवार को सूरत से विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब भोपाल कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। इन देह व्यापार के लिए आई विदेशी युवतियों को भोपाल के साथ दूसरे जिलों की बड़ी होटलों में देह व्यापार के लिए रुकवाया जाता है।

इंदौर SIT के साथ इंटेलिजेंस भी विदेशी लड़कियों से देह व्यापार कराने वाले मामले की जांच अपने स्तर पर कर रही है।इंदौर SIT द्वारा पकड़े गए आरोपी मुनीर ने उगला है कि पिछले 5 साल में वह 200 से ज्यादा बांग्लादेशी लड़कियों को भारत लाकर प्रॉस्टीट्यूशन में धकेल चुका है। वहीं चौकानें वाली बात यह हैं कि मुनीर 200 में से 75 लड़कियों से फ़र्ज़ी शादी कर के उन्हें भारत लाता था और फिर दलालों को बेच देता था। मुनीर अवैध तरीके से बॉर्डर पार करवा कर लड़कियों को भारत लाता था। इंदौर के साथ-साथ भोपाल, ग्वालियर, पुणे, मुंबई, बेंगलुरु में भी लड़कियों की सप्लाय की बात सामने आई है। अब इंदौर SIT के साथ साथ इंटेलिजेंस भी इस मामले पर अपनी नज़र बनाये हुए हैं। मुनीर की रिमांड भी जारी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here