नागौर: राजस्थान में एक किराना व्यापारी को हनीट्रैप के जरिए ब्लैकनेल करने की कोशिश की गई है। हालांकि, इस दौरान जब आरोपी ब्लैकमेलिंग में सफल नहीं हुए तो व्यापारी की स्कूटी और तीन हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि अजमेर की रहने वाली महीना ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। महिला, व्यापारी की परिचित थी।
पीड़ित किराना व्यापारी संजय खत्री ने बताया कि अजमेर की रहने वाली निशा नागौर में किराने की दुकान चलाती थी। संजय वहां पर मार्केटिंग करने के लिए जाता था और उसके आर्डर के अनुसार माल सप्लाई करता था। करीब एक साल पहले निशा ने दूकान खाली कर दी थी। 10 दिन पहले निशा ने संजीत को फोन कर कहा कि वह फिर से नागौर में किराने की दूकान खोलना चाहती है, इसलिए उसे किराए का मकान चाहिए।
22 मार्च को निशा ने फिर फोन करके कहा कि वह नागौर आ गई है और उसे सलेउ रोड पर मकान मिल गया है। इसके बाद दोपहर में वह संजय को मकाने दिखाने के लिए अपने घे ले गई। वहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। संजय को घर के अंदर ले जाकर निशा ने दरवाजा बंद कर दिया।
यहां निशा के तीन साथियों ने संजय के साथ मारपीट की और जबरदस्ती उसके कपड़े उतारकर वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे धमकाने लगे कि एक लाख रुपये पेटीएम कर, वरना झूठा मामला बनाकर फंसा देंगे। व्यापारी ने पैसे देने से मना किया, तो मारपीट करने लगे और बहर रखी स्कूटी लेकर फरार हो गए। स्कूटी में करीब तीन हजार रुपये रखे थे।



