महिला के अंडरगारमेंट्स से मिला सुसाइड नोट, ससुरालवालों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

0
1821

इंदौर: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरु शंकर नगर में रहने वाली नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पीएम के वक़्त मृतका के अंतर्वस्त्र से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमेंउसने पति, सास औऱ ननंदो द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है। मृतका को शक था कि उसके ससुराल वाले सुसाइड नोट को छुपा देगे इसलिए उसने अंडरगारमेंट में उसे छिपा लिया। पीएम करने वाले डॉक्टर भरत वाजपेयी ने वह सुसाइड नोट पुलिस को सौप दिया है।

ये भी पढ़ें- व्यापारी को हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने की कोशिश, फेल हुए तो छीन की स्कूटी

मृतका प्रियंका चौहान की पिछले साल नगर निगम के ड्राइवर राहुल चौहान से शादी हुई थी। राहुल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी एक बेटी है।प्रियंका राहुल की दूसरी पत्नी थी। प्रियंका ने सुसाइड नोट में सास पति और ननंदो द्वारा की गई प्रताड़ना की पूरी दास्तां बताई है ।प्रियंका ने लिखा है कि सास प्रताड़ित करती है और पति भी सास औऱ ननंदो की बातों में आकर मारपीट करता है। पहली पत्नी की बेटी को भी प्रताड़ित करके खतम कर देंगे। उसने लिखा है कि उसकी मौत व्यर्थ नही जानी चाहिए। उसकी सास पति और ननंदो को सख्त सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here