इंदौर: इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रिश्तो को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता अपनी नाबालिग बेटी समेत दोनो बेटियों के साथ ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था। हालांकि बेटी की शिकायत के बाद पिता के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर अरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला दरअसल यह है कि इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर नशा इतना ज्यादा हावी हो गया कि वह अपनी मर्यादा तक भूल गया। नशेड़ी पिता ने नशे की हालत में अपनी दो बेटियों के साथ ही गलत हरकतें करना शुरू कर दी।हालांकि कुछ समय तक तो बेटियों ने अपने पिता की इस हरकत को सहा लेकिन जब पानी सर से ऊपर जाने लगा तो दोनो बेटियों ने सीधे सदर बाजार थाने पर जाकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी पिता पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।



