लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 15 हज़ार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0
365

इंदौर: इंदौर की लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को 15 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। पटवारी चन्द्रमोहन गर्ग मानपुर के ग्राम खुरदी टप्पा हल्के का पटवारी है। आरोपी ने फरियादी से बंटवारे की जमीन की पावती बनाने के एवज में 25 हजार रुपये की राशि मांगी थी, जिसमे 10 हज़ार रुपये वह पहले ही ले चुका था। 15 हज़ार की दूसरी क़िस्त लेते वक्त लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया।

दरअसल, आवेदक वीरेन्द्र गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त से कल आरोपी की शिकायत की थी, जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here