दूसरी महिलाओं को घर लाता था, विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक 

0
81

इंदौर: इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र से एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। वजह यह है कि महिला ने अपने पति को दूसरी महिलाओं को घर लाने और वीडियो कॉल पर बात करने से रोका था। वहीं,जब महिला ने सास से पति की शिकायत की तो उसने कहा कि वह मर्द है, ऐसा कर सकता है। उसके बाद पीड़िता ने खजराना थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

दरअसल खजरना थाना क्षेत्र की कादर कालोनी में रहने वाली 33 साल की शबाना बी ने शिकायत की है कि उसके पति कुतुबुद्दीन निवासी चंपाबाग सांवेर रोड इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे, पुष्टे-स्क्रेप का कारोबार करता है। उसके इंडस्ट्रियल एरिया में गोदाम भी हैं। शबाना के मुताबिक बुधवार रात पति से उसका विवाद हुआ था। पति ने उसे तीन तलाक कहकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। गुरुवार को वह मायके पक्ष के साथ थाने आई और केस दर्ज कराया।फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here