गाड़ी टकराने की बात पर हुआ था विवाद, तीन दिन बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के बेटे की मौत

0
166

इंदौर: शहर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर कार टकराने की बात पर हुए विवाद और मारपीट में घायल हुए ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के बेटे की तीन के उपचार के बाद मौत हो गई है। घटना में पुलिस ने 5 आरोपियों खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- दूसरी महिलाओं को घर लाता था, विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक ।

दरअसल, भवरकुआं थाना क्षेत्र के संत रविदास नगर में रहने वाले हरमीत सिंह उर्फ हनी बल की तीन दिन बाद मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रतीक ग्रेवाल ने अपनी कार से हनी के दोस्त की गाड़ी को टक्कर मर दी थी। इस दौरान हुए विवाद में प्रतीक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हनी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी।

ये भी पढ़ें- पिगडंबर हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों की मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

हनी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, पुलिस को जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी प्रतीक इंदौर से मुंबई के लिए निकला है, और कनाडा जाने वाला है।ऐसे में इंदौर पुलिस ने उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया हैः।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here