नाबालिग के साथ अंकल ने ही कर डाली ज्यादती, मां के साथ अस्पताल गई, तो वार्ड बॉय ने की दरिंदगी

0
125
rape case

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में 15 साल की नाबालिग के साथ उसी ने ज्यादती कर डाली, जिसे वह अंकल कहती थी। जब उसने अंकल की इस हरकत के बारे में मां को बताया, तो मां उसे अपने साथ अस्पताल ले जाने लगी। वहां वार्ड बॉय ने भी नाबालिग के साथ ज्यादती की। बचपन में ही नाबालिग के सिर से पिता का साया उठ गया था। उसने अपने पिता को केवल तस्वीर में ही देखा है। बच्ची ने अपनी टीचर को ये सारी बातें बताई थी, जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मां एक अस्पताल में काम करती है, काम पर जाते समय वह मुझे नानी के घर छोड़ जाती थी। मां इन दिनों दूसरी जगह रहने लगी है, जहां एक अंकल सुरेश मालवीय भी रहते थे। जब मैं 14 साल की थी तो मां के पास आई थी। मां काम पर चली गई, तब अंकल आए और मुझसे गंदी हरकत करने लगे। मौसी ने देखा तो उन्हें डांटा। कुछ दिन वह चुप रहे लेकिन इसके बाद अंकल ने कई बार मेरे साथ गंदी हरकत की।

नाबालिग ने ये बात अपनी मां तो बताई, तो वह अपनी बेटी को अस्पताल ले जाने लगी। नाईट ड्यूटी के दौरान नाबालिग की मां अपने काम में लगी हुई थी, तो वह बालकनी में जाकर सो गई। तभी वहां एक वार्ड बॉय ने उसके साथ ज्यादती की। उसने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

इस डर से नाबालिग ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने अपनी टीचर को सारी बातें बताई। इसके बाद टीचर उसे एक संस्था वाली दीदी के पास लाइ और चाइल्ड लाइन वाली दीदी से मिलवाया। यहां से मैं दीदी के साथ गोविंदपुरा थाने गई और दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई।

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here