पिगडंबर हत्याकांड मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, भेजा हातोद

0
134
indore police

इंदौर: तीन दिन पहले किशनगंज थाना क्षेत्र में आने वाले गांव पिगडंबर में भाजपा नेता के बेटे सुजीत ठाकुर की हत्या के मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरने की बात सामने आई है। इन्हें किशनगंज थाने से हटाकर से हातोद थाने भेज दिया गया है।

पिगडंबर में हुई घटना के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आदेश जारी करते हुए किशनगंज थाने में पदस्थ सिपाही मुन्ना लाल यादव और बलवीर सिंह का हातोद ट्रांसफर कर दिया गया है। घटना वाले दिन बलवीर पुलिस की 100 डायल वाहन में ड्यूटी कर रहा बलवीर का ट्रांसफर ड्यूटी में लापरवाही करने को लेकर किया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन 100 डायल पास में ही मौजूद थी लेकिन आरक्षक बलबीर ने कोई एक्शन नहीं लिया। इस दौरान पिगडंबर में बड़ी वारदात हो गई। अब इस बड़ी वारदात की वजह से प्रधान आरक्षक मुन्ना लाल यादव का भी ट्रांसफर हुआ है। दोनों पुलिस कर्मियों को किशनगंज से हातोद भेज दिया गया है।

ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे ने कहा कि 100 डायल में पदस्थ पुलिसकर्मी ने लापरवाही की थी। उन्होंने कहा कि अगर वह समय पर आ जाता तो यह घटना नहीं होती, इसलिए उनका ट्रांसफर किया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here