इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल में 3 दिन से लापता युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।वन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को शव की सूचना दी थी।बताया जा रहा है कि मृतक 23 मार्च से 2022 से लापता था।वही मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल का है।दरअसल वन विभाग अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी थी कि किसी युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव यहां पर पड़ा हुआ है।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है।मृतक की पहचान 20 वर्षीय राहुल यादव निवासी ग्राम पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है राहुल एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर है जहां म्रतक राहुल 23 तारीख को घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाना बडगोंडा पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार के लोगों का आरोप है कि राहुल की हत्या की गई है।शव बुरी तरह सड़ चुका है।शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही राहुल के मृत्यु के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



